ऊधम सिंह नगर

डीएम बोले:जिले में नहीं गैस की किल्लत

रुद्रपुर।घरेलू गैस की कालाबजारी, भण्डारण, रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। यह निर्देश जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में ईंधन गैस सम्बन्धित बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सामान्य स्थिति है पर ऑन लाईन गैस बुकिंग करने पर निर्धारित समय में गैस घर पर ही उपलब्ध करायी जा रही है। जो भी गैस बुकिंग पहले करायेगा,उन्हें पहले गैस सिलिंडर डिलिवरी की जायेगी। उन्होने कहा कि जनपद में 40 गैस डिलीवरी केन्द्र है।जहां से सभी को वाहनों के माध्यम से घरों पर गैस डिलीवरी की जाती है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से ऑन लाइन गैस बुकिंग करें व पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर गैस डिलीवरी घर पर पाए। गैस डिलीवरी केन्द्र व गैस गोदामों में लाइन लगाने की कतई जरूरत नही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जन समान्य को घरेलू गैस उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।सभी उप जिलाधिकारियों को गैस वितरण पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए तथा गैस गोदामों व वितरण केन्द्रों पर प्रशासन, पुलिस की टीमें तैनात करने के साथ ही क्यूआरटी टीमें लगाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि गैस से सम्बन्धित शिकायतों एवं उनके निस्तारण हेतु जनपद स्तर पर जिला आपदा कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें जिला पूर्ति अधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कन्ट्रोल रूम का टेलीफोन नम्बर 05944-250250, 250500, टोल फ्री नम्बर 18002333555 संचालित है। रुद्रपुर व काशीपुर शहर में गैस पाईप लाइन कनेक्शन दिये जा रहे है, जो भी व्यक्ति गैस पाइप लाइन कनेक्शन लेना चाहते है।वे 7206413402, 7978216713, 9084897398 व 9997362038 से सम्पर्क कर गैस कनेक्शन ले सकते है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि सभी गैस गोदामों व वितरण केन्द्रों पर प्रशासन के साथ पुलिस तैनात कर दी गयी है। अफवाहों पर विश्वास न करें, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होने कहा कि यदि कही पर भी गैस कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो थाना, चौकी अथवा कन्ट्रोल रूम में सूचना दे।जिससे सम्बन्धित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सकें।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार