उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

टीबी उन्मूलन में यूएस नगर को राज्य में द्वितीय स्थान

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) टीबी उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जनपद ऊधम सिंह नगर ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। इस सराहनीय उपलब्धि के लिए जनपद को राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) द्वारा मंगलवार को लोक भवन देहरादून में स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड की ओर से आयोजित विश्व टीबी दिवस के अवसर पर 100 दिन सघन टीबी उन्मूलन अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.केके अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनभागीदारी बढ़ाने, रोगियों की समय पर पहचान, नियमित निगरानी, पूर्ण उपचार सुनिश्चित करने तथा व्यापक जनजागरूकता अभियानों के सफल क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप प्राप्त हुआ है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 के0के0 अग्रवाल के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समन्वित प्रयास करते हुए टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में टीबी रोगियों के लिए विशेष निगरानी तंत्र विकसित किया गया है तथा उपचार के प्रत्येक चरण पर सतत फॉलोअप सुनिश्चित किया जा रहा है। जिससे रोगमुक्ति दर में निरंतर सुधार दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा जनसामान्य के सहयोग और समर्पण का परिणाम है। जनसहभागिता के बिना इस प्रकार की सफलता संभव नहीं है।जनपद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करने का संकल्प दोहराया गया है, ताकि पूर्णतः टीबी मुक्त जनपद को बनाया जा सके।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार