उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

जुबानी जंग के बीच ‘गले मिलन’,धार्मिक मंच पर पिघली सियासी बर्फ

रुद्रपुर।(लोक निर्णय )शहर की सियासत में लंबे समय से एक दूसरे की बयानबाजी और तल्खी के बीच आज एक अलग ही चौंकाने तस्वीर सामने आई। एक भाजपा धार्मिक कार्यक्रम के दौरान विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल आमने-सामने आए तो कथावाचक के अनुरोध पर दोनों ने सार्वजनिक रूप से गले मिलकर सभी को चौंका दिया। इस दौरान मेयर विकास शर्मा भी मौजूद रहे ।यह देख माहौल कुछ क्षण के लिए पूरी तरह सौहार्दपूर्ण नजर आया। शिव और राजकुमार मुस्कराए भी।पिछले विधानसभा चुनाव में रुद्रपुर से भाजपा से टिकट न मिलने पर राजकुमार ठुकराल ने बागी तेवर अपनाते हुए चुनाव लड़ा था और भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा से चुनाव हार गए थे। हालांकि चुनाव के दौरान ही
एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी शुरू हो गई थी,जो टकराव लगातार सुर्खियों में रहा है। दोनों नेताओं के बीच कई बार तीखी बयानबाजी भी सामने आई, जिससे सियासी माहौल गरमाता रहा। हालांकि, धार्मिक कार्यक्रम में हुई यह मुलाकात नई चर्चा को जन्म दे गई है। लोगों ने इस दृश्य को सियासत में संभावित नरमी और बदलते समीकरणों के संकेत के तौर पर देखा। हालांकि, यह मेल-मिलाप केवल मंच तक सीमित रहेगा या आगे भी इसके असर दिखाई देंगे, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल, ‘गले मिलने’ की यह तस्वीर शहर के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार