जिले में मेडिकल की दो दुकानें बंद और एक सील की कार्रवाई हुई
काशीपुर।(लोक निर्णय)जनपद ऊधम सिंह नगर में मनःप्रभावी औषधि ट्रामाडोल के बिक्री एवं भंडारण के सत्यापन के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर आज उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह काशीपुर के नेतृत्व में औषधि विभाग, ऊधम सिंह नगर एवं नैनीताल तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा काशीपुर स्थित विभिन्न थोक मेडिकल प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई ।इस दौरान दौरान जय लक्ष्मी सर्जिकल, काशीपुर एवं बंसल फार्मास्यूटिकल, काशीपुर पर ट्रामाडोल के क्रय के सापेक्ष विक्रय एवं पेमेंट का सत्यापन न पाए जाने पर दोनों प्रतिष्ठानों के औषधि संबंधी क्रय-विक्रय पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाते हुए दुकान को बंद करने की कार्रवाई की गई। यूनिक सर्जिकल मोहल्ला अल्ली खां के फ़र्म स्वामी के मौके पर भाग जाने व बुलाने पर भी नहीं आने पर प्रशासन द्वारा फर्म को सील पर दिया ।नाइस मेडिकोज, काशीपुर को ट्रामाडोल के क्रय-विक्रय के दस्तावेज सात दिन में सत्यापन हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण दल में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, ऊधम सिंह नगर नीरज कुमार; वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, नैनीताल मीनाक्षी बिष्ट; औषधि निरीक्षक, ऊधम सिंह नगर निधि शर्मा एवं शुभम कोटनाला तथा औषधि निरीक्षक, नैनीताल अर्चना थीं।





