उत्तराखंड स्वास्थ्य

जिलाधिकारी ने ली नमामि गंगे समिति की बैठक

चम्पावत ।(लोक निर्णय)जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार में नमामि गंगे समिति की बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न जल संरक्षण, सीवेज प्रबंधन और अपशिष्ट निस्तारण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर निकायों में लेगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक और शत-प्रतिशत निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नदियों और जल स्रोतों में किसी भी प्रकार का ठोस अपशिष्ट नहीं पहुंचना चाहिए, इसके लिए ठोस निगरानी व्यवस्था बनाई जाए। इसके साथ ही, फ्लड प्लेन जोनिंग के तहत चिन्हित गांवों के डिमार्केशन की प्रक्रिया को पूरा करने और बाढ़ संभावित क्षेत्रों का सटीक चिन्हांकन करने के निर्देश दिए गए।बैठक में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) प्रस्तावों की प्रगति पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने चम्पावत, लोहाघाट, टनकपुर, पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र और बनबसा में प्रस्तावित एसटीपी कार्यों को मानकों के अनुसार आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी नगर निकाय राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) सहित विभिन्न संस्थानों के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करे।बैठक में डीएफओ धिनो पुरुषोत्तमन, एसडीओ सुनील कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, अधिशाषी अभियंता जल निगम अशोक स्वरूप आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Old Age Health Insurance क्या है? बुज़ुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी

Old Age Health Insurance क्या है? Old Age Health Insurance वह स्वास्थ्य बीमा योजना है जो खासतौर पर 60 वर्ष