ऊधम सिंह नगर

जानें,रुद्रपुर में कल 51 हजार दीये कहां जलेंगे

रुद्रपुर। ‘शुभ दिवाली, स्वच्छ दिवाली’ की थीम पर आधारित 18 अक्टूबर को दीपोत्सव होगा।जिसमें कुल 51 हजार दीप जलाकर शहरवासियों को स्वच्छता और रोशनी का संदेश दिया जाएगा। यह दीपोत्सव कल्याणी वाटिका और गांधी पार्क में मनाया जाएगा।महापौर विकास शर्मा ने बताया कि शनिवार अपराह्न तीन बजे कल्याणी नदी तट पर स्वच्छता अभियान से होगी। इसके बाद शाम छह बजे कल्याणी वाटिका में दीपोत्सव की शुरुआत की जाएगी। जहां हजारों दीप जलाकर उजाले और उमंग का वातावरण बनाया जाएगा। इसके बाद शाम सात बजे गांधी पार्क में भी इसी प्रकार का दीपोत्सव आयोजित होगा। दोनों स्थानों पर मिलाकर कुल 51 हजार दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार