जानें,चंपावत डीएम एनकोर्ड समिति में क्या बोल गए
चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में एनकोर्ड (एनसीओआरडी ) इस दौरान उन्होंने मादक पदार्थों के उन्मूलन, तस्करी और सेवन पर प्रभावी नियंत्रण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस, आबकारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण सहित सभी विभागों का समन्वित और सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक है। अधिकारी मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और सेवन पर नियंत्रण के लिए नियमित अभियान संचालित करें। टनकपुर क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके तहत एएमए, डीपीआरओ और सभी बीडीओ ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्राम स्तर से जनपद स्तर तक व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा।पुलिस अफसरों ने 1933 टोल-फ्री नंबर और मानस पोर्टल के बारे में जानकारी दी। इस पर कोई भी नागरिक अपने आस-पास नशे के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा सकता है।सभी शिकायतों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।बताया कि इस वर्ष अब तक एनडीपीएस एक्ट के 76 मामलों में 115 आरोपित गिरफ्तार हुए। 1.360 किग्रा हीरोइन/स्मैक, 986 ग्राम अफीम, 23.172 किग्रा चरस, 5.789 किग्रा एमडीएमए, 83 इंजेक्शन बरामद हुए।कुल अंतर्राष्ट्रीय मूल्य करीब 14 करोड़ 93 लाख 60 हजार रुपए आंका गया है। 1185.5 नाली भांग की अवैध खेती को नष्ट किया जा चुका है। डीएम मनीष ने स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग को नशा मुक्ति केंद्रों को और अधिक सक्रिय बनाने की हिदायत दी।बैठक में उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या, नीतू डागर, आकाश जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत आदि उपस्थित थे।





