जानें,ग्राम दोहरी परसा में हुई टिफिन बैठक में क्या हुई चर्चा
काशीपुर।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा महेंद्र नेगी के निर्देश पर ग्राम दोहरी परसा हुई टिफिन बैठक में क्षेत्र के किसान और भाजपा किसान मोर्चा की पूरी टीम ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। काशीपुर के प्रथम आगमन पर कार्यक्रम में महेंद्र सिंह नेगी का धूमधाम से स्वागत भी किया।इसके बाद जिला अध्यक्ष बलकार सिंह सभी का धन्यवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेगी ने पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की और आने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई ।इस इसके बाद सभी ने संगत के रूप में भोजन किया भोजन के बाद प्रदेश अध्यक्ष और लोगों ने एफपीओ की मशीनों जैसे ड्रोन पावर टीलर, तेल निकालने की मशीन, मक्का बोने की मशीन आदि की का अवलोकन किया। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया, प्रदेश मंत्री योगराज,जिला प्रभारी गुरुबख्श बग्गा, महामंत्री अर्जुन सिंह, महामंत्री गंगाराम सूरी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरि सोनम,जिला मंत्री भूदेव, जिला मंत्री राजेंद्र यादव, जिला मंत्री रघुवीर, जिला मीडिया प्रभारी कुलवंत, मंडल अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, करण चौधरी,तेज बहादुर गुप्ता, बलवीर सिंह, चरणजीत सिंह,काबुल सिंह,नरेंद्र सिंह, मुख्तियार सिंह,जितेंद्र सिंह, अमरजीत कौर,भगवंत कौर,त्रिलोचन कौर आदि किसान मौजूद थे।





