ऊधम सिंह नगर

जानिए,डीएम ने राजस्व वसूली की अधिकारियों को क्या हिदायत दी

रुद्रपुर: जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सोमवार को कैंप कार्यालय से वर्चुअल मासिक स्टाफ बैठक ली।इस दौरान उन्होंने राजस्व अधिकारियों को नियमित न्यायालय में बैठकर लम्बित वादों का त्वरित निस्तारण करने को कहा।आरसीएमएस पोर्टल पर अपडेट करने व पुराने वादों को प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। डीएम ने शतप्रतिशत राजस्व वसूली के करने के निर्देश दिए। कहा कि बड़े बकायेदारों से कड़ाई से वसूली करें। बड़े बकायेदारों की सूची तहसीलों के साथ ही नगर निकायों में भी लगाएं ।उन्होंने कहा कि तहसीलदार आरसी वसूली के लिए पूर्ण प्रयास करेंगे। उप जिलाधिकारी भी अपने स्तर पर राजस्व वसूली समीक्षा करें। उन्होंने चेताया कि बिना वसूली प्रयास के ही आरसी वापस करने को गम्भीरता से लिया लाएगा। उन्होंने चकबन्दी व बन्दोबस्ती कार्यों में गति लाने और सीएम हेल्पलाइन, सीएम जन समर्पण पोर्टल,मजिस्ट्रीयल जांच, आयोग के सन्दर्भो, रिट याचिका सन्दर्भो, ऑडिट आपत्तियों, पेंशन प्रकरणों आदि की आख्या रिपोर्टिंग को समय सीमा के भीतर भेजने को कहा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तुषार सैनी, गौरव पाण्डेय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गणेश आर्या आदि मौजूद थे।सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व सम्बन्धित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।


locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार