ऊधम सिंह नगर

जनपद के सभी थानों में विशेष थाना दिवस

रुद्रपुर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ऊधम सिंह नगर के समस्त थाना/चौकी में विशेष “थाना दिवस – कोशिश एक नई आशा” कार्यक्रम हुआ।आयोजन किया गया।महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं से संवाद कर उन्हें उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान की गईं।
ऐच्छिक ब्यूरो एवं महिला हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं को घरेलू उत्पीड़न, महिला अपराध, साइबर ठगी से बचाव, महिला हेल्पलाइन, डायल-112 सहित अन्य सुरक्षा उपायों के संबंध में वृहद स्तर पर जागरूक किया गया।पुलिस लाइन रुद्रपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में महिला पुलिसकर्मियों तथा पुलिस परिवार के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण, महिला स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार