ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

छठे दिन खुला पोर्टल, धान खरीद में बारिश ने डाली खलल

रुद्रपुर: इसे लापरवाही कहें या मनमानी।कुमाऊं में धान क्रय केंद्र खोल दिए गए,लेकिन पोर्टल सोमवार शाम जब खुला तो पहले ही छाए बादल बरसने लगे।जिससे ऊधम सिंह नगर में सिर्फ एक ही केंद्र पर धान की खरीद हो पाई।जबकि किच्छा मंडी में धान सुखाने के बाद भी खरीद न होने से किसानों में रोष है। इस बार एक लाख 83 हजार मिट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। कृषि उत्पादन मंडी समिति किच्छा में क्रय केंद्र भी खोले गए हैं। पोर्टल न खुलने से धान खरीद नहीं हो पा रही थी, क्योंकि पोर्टल में किसान का पंजीयन होने के बाद ही खरीद का प्रावधान है। किच्छा क्षेत्र के ग्राम बड़ौरा निवासी जमिल अहमद दो सौ क्विंटल धान बेचने के लिए चार अक्टूबर को केंद्र पर ले गए,लेकिन मानक यानी 17 प्रतिशत से अधिक नमी होने पर धान की खरीद नहीं हो पाई।इसलिए उन्होंने मंडी में धान सुखाने के लिए फैला दिया। इसी तरह और भी किसानों ने सूखने के लिए धान फैला रखा था। खरीद न होने और सोमवार को बादल छाए रहने से किसानों के चेहरे पर मायूसी थी कि यदि बारिश हो गई तो धान खराब हो जाएगा। किसानों का कहना था कि मंडी परिसर में करीब तीन हजार क्विंटल धान सुखाने के लिए फैलाया गया था। सोमवार को किसी तरह पोर्टल खुला तो कुछ समय बाद बारिश शुरू हो गई। शाम पांच बजे के बाद खरीद भी नहीं हो सकती है। इधर,कृषि उत्पादन मंडी समिति बगवाड़ा में उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के फूलसुंगा और बगवाड़ा के क्रय केंद्र खुले हैं,लेकिन सोमवार तक इन केंद्रों पर धान का एक दाना भी नहीं पहुंचा था। जबकि कांटे लग गए हैं, धान सुखाने के पंखे और वारदाना भी पहुंच गए हैं। धान खरीद के नोडल अधिकारी नवल किशोर शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम करीब सवा चार बजे पोर्टल खुला।किच्छा के एक केंद्र पर 80 क्विंटल धान की खरीद हुई।एक सेंटर पर बारिश की वजह से खरीद नहीं हो पाई है।बताया कि जिले में सर्फ एक ही सेंटर पर खरीद हो पाई है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार