अपराध ऊधम सिंह नगर

चोरी की 11 बाइकों संग पांच आरोपित पकड़े

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की 11 बाइकों के साथ पांच आरोपितों को पकड़ लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने एसएसपी कार्यालय में कोतवाली ट्रांजिट कैम्प, पंतनगर एवं खटीमा क्षेत्र में हुई वाहन पुलिस अधीक्षक अपराध ऊधम सिंह नगर, पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण में कोतवाली ट्रांजिट कैम्प एवं कोतवाली खटीमा पुलिस की अलग-अलग गठित पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण से लगातार सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी। ट्रांजिट कैम्प पुलिस टीम ने कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की बाइक के साथ गणेशपुर रोड स्थित खण्डहर के पास दबिश दी।इस दौरान तीन व्यक्तियों को एक चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपितों ने वाहन चोरी की अन्य घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की।उनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई अन्य 05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की।
कोतवाली खटीमा पुलिस ने ग्राम सुजिया जाने वाले मार्ग के पास से अभियुक्त फरमान फरीदी उर्फ फुकना को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने वाहन चोरी की अन्य घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा चोरी के वाहनों को आशीर्वाद पैलेस की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास झाड़ियों में छिपाकर रखना बताया।उनकी निशानदेही पर चोरी की अन्य बाइकें बरामद की। बाद में दूसरे आरोपित पवन धामी को लाल कोठी रोड चकरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे एवं निशानदेही पर पांच चोरी की बाइकें बरामद की गईं। आरोपितों ने बताया कि वे पहले बाजारों, दुकानों, कॉलोनियों, जिम एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही लॉक तोड़कर अथवा अन्य तरीकों से वाहन चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद वाहनों को झाड़ियों, सुनसान स्थानों तथा कच्चे रास्तों के आसपास छिपाकर रखा जाता था ।जिससे पुलिस की निगाह से बचा जा सके। बाद में इन वाहनों को कम कीमत पर बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त किया जाता था। कोतवाली ट्रांजिट कैम्प
पुलिस ने आरोपित सचिन पाल पुत्र गिरधारी लाल निवासी हाल कृष्णा कॉलोनी, वार्ड -02, डबल ट्रांसफार्मर वाली गली, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधम सिंह नगर। मूल निवासी ग्राम जोनोर, धनेटा फाटक के पास, थाना मीरगंज, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश,अरुण पुत्र महेन्द्र पाल निवासी विवेक नगर, वार्ड -09, सुपर मार्केट वाली गली, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधम सिंह नगर।मूल निवासी ग्राम लालपुर, थाना जहानाबाद, जनपद पीलीभीत, उत्तर प्रदेश,आशीष श्रीवास्तव पुत्र उदयवीर श्रीवास्तव निवासी – वार्ड -02, ठाकुर नगर, थाना ट्रांजिट कैंप मूल निवासी ग्राम हेबतपुर, थाना अलीगंज, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश, कोतवाली खटीमा पुलिस ने आरोपित फरमान फऱीदी उर्फ फुकना पुत्र अतीक अहमद निवासी वार्ड 8 खानका मस्जिद के पास इस्लामनगर थाना खटीमा,पवन धामी पुत्र रुद्र धामी निवासी वार्ड नम्बर-02, चाँदनी, नेपाल को पकड़ा। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार