अपराध उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

चोरी की चार बाइकों संग दो आरोपित गिरफ्तार

रुद्रपुर।कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने चोरी की चार बाइकों के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय जनता ने एक चोरी की बाइक के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उनके द्वारा विभिन्न स्थानों से बाइकें चोरी की गई हैं तथा कुछ बाइकजनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) के थाना बिलासपुर क्षेत्र में छिपाकर रखी गई हैं। आरोपितों की निशानदेही पर शुक्रवार को पुलिस टीम ने थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उप्र) के पैगम्बरपुर क्षेत्र में दबिश देकर चोरी की तीन बरामद की।
पकड़े गए आरोपित महेंद्र सैनी पुत्र मुंशी लाल निवासी पैगम्बरपुर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उप्र) और शाहिल पुत्र छोटे निवासी टांडा हरमतनगर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उप्र) के रहने वाले हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार