चम्पावत के विद्यार्थियों ने सीखे आपदा सुरक्षा के गुर
चंपावत।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल के दिशा-निर्देश में जनपद चंपावत की तहसील बाराकोट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज चौमेल में स्कूल सुरक्षा एवं आपदा जागरूकता पर जन-जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपदा के दौरान स्वयं, परिवार तथा पालतू पशुओं की सुरक्षा, भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति में सावधानियां, भूकंप के समय बचाव उपाय, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, घायल व्यक्ति को सुरक्षित रूप से स्थानांतरित करने की विधि, आपदा रेस्क्यू उपकरणों का उपयोग, रैपलिंग, जुमारिंग, रिवर क्रॉसिंग का प्रदर्शन व अभ्यास, स्थानीय संसाधनों से स्ट्रेचर निर्माण की प्रक्रिया, आवश्यक आपातकालीन मोबाइल नंबर, टोल-फ्री नंबर, महिला हेल्पलाइन तथा ‘सचेत’ और ‘भूकंप’ एप की उपयोगिता संबंधी जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर भरत गुसाईं, जिला विकास प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता नीरज पुजारी, एसडीआरएफ प्रभारी डूंगर सिंह अधिकारी, राम सिंह धोनी, गणेश मेहरा, किशोर सिंह, अमित मिश्रा, राजकीय इंटर कॉलेज चौमेल के प्रधानाचार्य राजेश चंद्र जोशी, 11 विद्यालयों के अध्यापक, कार्मिक तथा कुल 216 विद्यार्थी उपस्थित रहे।





