चंपावत में 235 दुग्ध उत्पादकों को जानकारी दी
चंपावत।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के अवसर पर जनपद चम्पावत में दुग्ध संघ के कार्मिकों द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान संघ के कर्मचारियों ने 235 दुग्ध उत्पादकों से संपर्क स्थापित कर दुग्ध उत्पादन, गुणवत्ता संवर्धन तथा विपणन संबंधी जानकारियां साझा कीं।पशु चिकित्सक द्वारा भी लगभग 30 दुग्ध उत्पादक सदस्यों को पशु स्वास्थ्य, रोगों की पहचान एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।इसके अतिरिक्त फोर्ती, पुनावे सहित अन्य समिति में दुग्ध संग्रहण कार्य एवं गोष्ठी आयोजित कर उत्पादकों के बीच सक्रिय संवाद एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।





