उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

चंपावत में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मिली मजबूती

चंपावत।(लोक निर्णय)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राजकीय विद्यालयों की संपत्तियों को व्यवस्थित करने के निर्देशों के अनुपालन में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। चम्पावत की तहसील पाटी के अंतर्गत राज्य सरकार की भूमि पर निर्मित ऐसे विद्यालय, जिनके नाम पर पूर्व में भूमि अभिलेखों में दर्ज नहीं थी, उन्हें अब विद्यालय परिसर हेतु लोक प्रयोजन के दृष्टिगत ‘विद्यालयी शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड शासन’ के नाम ट्रांसफर की स्वीकृति प्रदान की गई है। ​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप, बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।राजकीय प्राथमिक विद्यालय रक्षादेवी के लिए 0.100 हेक्टेयर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सांगो के लिए 0.060 हेक्टेयर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपलढींग के लिए 0.058 हेक्टेयर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डसियाचामी के लिए 0.080 हेक्टेयर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवीनडुंगरा के लिए 0.060 हेक्टेयर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जगाधार के लिए 0.060 हेक्टेयर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चल्थिया के लिए 0.036 हेक्टेयर तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोखरी के लिए 0.185 हेक्टेयर भूमि का हस्तान्तरण किया गया है।भूमि हस्तान्तरण की यह प्रक्रिया पूरी होने से इन विद्यालयों के पास अब कानूनी स्वामित्व होगा, जिससे विद्यालय परिसरों में नए भवनों के निर्माण, चहारदीवारी और अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास में तेजी आएगी।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि इस पहल से विद्यालयों के विकास की राह में आ रही प्रशासनिक बाधाएं दूर होंगी। भूमि हस्तांतरण होने से इन समस्त शिक्षण संस्थानों में समस्त बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाना आसान होगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99