उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

चंपावत में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 15.69 करोड़ स्वीकृत

चम्पावत। (लोक निर्णय) में बाढ़ सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत शारदा नदी के दांये पार्श्व पर बूम से टनकपुर क्षेत्र तक तटबन्ध निर्माण एवं बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 15.69 करोड़ की योजना को स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया गया है। शारदा नदी के दांये पार्श्व पर बूम से टनकपुर तक तटबन्ध (फ्लड प्रोटेक्शन वर्क) का निर्माण किया जाएगा, जिससे नदी के कटाव को रोकने तथा आसपास के गांवों और आबादी वाले क्षेत्रों को बाढ़ से होने वाले संभावित नुकसान से सुरक्षित किया जा सकेगा।इसके अतिरिक्त शारदा नदी के दांये पार्श्व पर बूम एवं उचौलीगोठ क्षेत्र में भी बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाएंगे।जिससे इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी तथा उनकी कृषि भूमि एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।यह परियोजना क्षेत्र में दीर्घकालिक बाढ़ प्रबंधन को मजबूत करने के साथ-साथ नदी के किनारे बसे ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।बाढ़ सुरक्षा कार्यों के पूर्ण होने से बरसात के दौरान नदी के जलस्तर में वृद्धि से होने वाले कटाव और क्षति को नियंत्रित किया जा सकेगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार