उत्तराखंड

चंपावत में गैस सिलिंडर उपयोग की जांच

चम्पावत। (लोक निर्णय)जिले में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार तथा जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट के नेतृत्व में आज चम्पावत क्षेत्र के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट एवं मिष्ठान भंडारों में व्यापक स्तर पर निरीक्षण अभियान चलाया गया।अभियान का उद्देश्य व्यावसायिक गतिविधियों में घरेलू रसोई गैस के अवैध उपयोग पर अंकुश लगाना तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना था। निरीक्षण दल नए शहर के प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों नेहा स्वीट्स, तिवारी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, चंचल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, बालेश्वर स्वीट्स एवं फूडीज व अन्य का निरीक्षण किया गया।इसके अतिरिक्त तड़ागी टी स्टॉल, कार्की स्वीट्स, तड़ागी रेस्टोरेंट, पुनेठा स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट तथा सेवेन चीज पिज्जा सहित अन्य प्रतिष्ठानों की भी सघन जांच की। सभी प्रतिष्ठानों में उपयोग हो रहे गैस चूल्हों एवं सिलेंडरों की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया गया तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है और यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि गंभीर सुरक्षा जोखिम भी उत्पन्न करता है।प्रशासन द्वारा सभी प्रतिष्ठान स्वामियों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।निरीक्षण अभियान के दौरान क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक मनोज शाह, पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार, पूर्ति निरीक्षक भावना जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर