चंपावत डीएम ने जनपदवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए क्या अपील की
चम्पावत।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों को दीपों के त्योहार दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने समस्त जनपद वासियों के बेहतर स्वास्थ्य, मंगलमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।डीएम मनीष ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग खुशियों के इस त्योहार को अपने परिवार और बच्चों के साथ मनाएं।
जनपद वासियों से इको-फ्रेंडली (पर्यावरण-हितैषी) दीपावली मनाने की अपील की है।जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ और सुरक्षित रहे। इसके साथ ही, उन्होंने प्रत्येक नागरिक से देश की समृद्धि के लिए “एक दिया देश की समृद्धि के नाम” जलाने का आह्वान किया है।डीएम ने जनपद वासियों से त्योहारों के अवसर पर ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना के अनुरूप स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने और सुरक्षित तरीके से दीपावली त्योहार मनाने की भी अपील की हैं।





