अध्यात्म उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

घटकु–हिडिम्बा मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों का डीएम ने लिया जायज़ा

चम्पावत।जिलाधिकारी मनीष कुमार आज घटकु–हिडिम्बा मंदिर के नवनिर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे इस महत्वपूर्ण कार्य की प्रगति का उन्होंने विस्तारपूर्वक अवलोकन किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत स्वीकृत 94.40 लाख की इस परियोजना में कुमाऊनी पारंपरिक शैली पर आधारित भव्य मंदिर का नवनिर्माण, किचन सहित नई धर्मशाला, चार आधुनिक शौचालय, आकर्षक मुख्य प्रवेश द्वार, सीओ मार्ग, सुदृढ़ सुरक्षा दीवार, इंटरलॉकिंग टाइल्स, बैठने की सुविधाएं तथा पूर्ण विद्युतीकरण जैसे अनेक कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जिलाधिकारी ने निर्माण की गुणवत्ता का सूक्ष्म निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।गंडक नदी के तट पर घने देवदार-पौंधी के जंगलों के बीच स्थित घटकु–हिडिम्बा मंदिर स्थानीय जनमानस की आस्था का अत्यंत प्राचीन केंद्र है। इसकी शांत, आध्यात्मिक और प्राकृतिक ऊर्जा वर्षों से श्रद्धालुओं को आकर्षित करती रही है।मंदिर परिसर की सुंदरता इसकी पारंपरिक कुमाऊनी शैली की लकड़ी की नक्काशी, तिरछी छतों और स्थानीय पत्थरों से निर्मित प्राचीन वास्तुशिल्प में झलकती है। आसपास का वन क्षेत्र, पर्वतों की गोद में बहती गंडक नदी और वातावरण में घुली प्राकृतिक शांति इस स्थल को आध्यात्मिक साधना और ध्यान हेतु भी उपयुक्त बनाती है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार