उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

गृहमंत्री के दौरे को लेकर हरिद्वार पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

हरिद्वार। गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत अधिकारियों और कर्मचारियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही कार्यक्रम को सकुश बनाने के लिए समय से तैयारी पूर्ण कर करने के निर्देश दिए गए।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि हरिद्वार में तीन स्थानों पर वीवीआईपी कार्यक्रम प्रस्तावित है। सभी ऑफिसर्स समय समय से अपने ड्यूटी एरिया में पहुंचकर सभी नियुक्त फोर्स को चेक करें व किसी भी कर्मचारी को ड्यूटी के सम्बन्ध में शंका का मौके पर ही निवारण किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह ड्यूटी काफी महत्वपूर्ण है इसलिए हमें सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करना है। ड्यूटी में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लोग एक दूसरे से समन्वय बनाकर इस कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराए जाने से योगदान देंगे।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारिय सभी लोग आपसी समन्वय बनाकर महत्वपूर्ण सूचनाओं का समय से आदान -प्रदान कर सभी व्यवस्था को पूर्ण करवाना है। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो अपने लिंक ऑफिसर को तत्काल सूचित करवाएंगे।एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने पूर्व में हुए वीवीआईपी मुवमेंट को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सभी प्वाइंट ये इंश्योर करें कि बिना पास एवं चेकिंग के कोई भी कार्यक्रम एंव प्रवास स्थल पर प्रवेश नहीं करेगा। सभी अधिकारी/कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी प्वाइंट्स की “क्या करना है” की अच्छे से जानकारी होनी चाहिए। हम सभी को वीवीआई पी का प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करना है। एसपी क्राइम द्वारा सभी ट्रैफिक कर्मियों को पंक्चुअल रहने और सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार