अपराध ऊधम सिंह नगर

पहले गुलाब के फूल तोड़े,फिर मिला बंद घर में शिक्षिका का जला शव

रुद्रपुर। पूजा करने के लिए दो गुलाब के फूल तोड़े,मगर कुछ समय बाद बिस्तर पर शिक्षिका का जला शव बरामद हुआ।यह दहला देने वाली दर्दनाक घटना से सभी लोग स्तब्ध हैं।शिक्षिका को क्या पता था कि गुलाब के यह दो फूल उसकी जिंदगी की आखिरी होंगे।सूचना पर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के बाद मकान को सील कर दिया है।रुद्रपुर के कौशल्या फेज-दो के मकान नंबर 35 ए में सरकारी स्कूल की 53 वर्षीय शिक्षिका सुषमा पंत तथाकथित पति के साथ रहती थी।मंगलवार सुबह तथाकथित पति घर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर कही चला गया। सुबह करीब सात बजे शिक्षिका ने घर के अंदर से दीवार पर हाथ डालकर बाहर गमले में लगे गुलाब के दो फूल पूजा के लिए तोड़ रही थी।इस बीच घर के बगल से गुजर रही सड़क से जा रहे पड़ोसी के व्यक्ति को शिक्षिका ने नमस्ते कर हालचाल पूछा। साथ ही कहा कि पूजा के लिए गुलाब के दो फूल तोड़ थी हूं।इतना सुनने के बाद व्यक्ति आगे चला गया।पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे तथाकथित पति आकर पड़ोसियों से कहने लगा कि उसकी पत्नी सुषमा का जला हुआ शव बिस्तर पर पड़ा है। इससे कालोनी में हड़कंप मच गया।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। इस दौरान फॉरेंसिक टीम के दरोगा सत्यप्रकाश और एसएसआइ नवीन बुधानी ने देखा कि शिक्षिका का जला शव बिस्तर पर पड़ा था और बिस्तर भी जला था।पुलिस ने संदेहास्पद मानते हुए आरोपित पति को भी हिरासत में ले लिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपित तथाकथित पति से पूछताछ कर रही है। जिस तरह घटना हुई है।इससे पुलिस भी प्रथमदृष्ट्या हत्या मान रही है।हालांकि हत्या व आत्महत्या के एंगिल पर पुलिस जांच कर रही है। कालोनीवासियों का कहना था कि वर्ष, 2005 से शिक्षिका यहां रह रही थी। तलाक के बाद उत्तर प्रदेश के एक युवक सुषमा के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगा।युवक सुषमा को पड़ोस में किसी से बात नहीं करने देता था। सुषमा को बेवजह परेशान करता था।लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह सुषमा ने घर के पास से जा रहे पड़ोस के एक व्यक्ति को नमस्ते किया और कहा कि पूजा करने के लिए गुलाब के दो फूल तोड़ रही हूं।इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि पूजा करने के बाद घटना हुई होगी।दिवाली पर सरकारी अवकाश होने पर युवक जब भी घर से बाहर जाता था तो घर के गेट पर बाहर से ताला लगा देता था। सुषमा घर की छत पर जाकर आसपास के लोगों से बात कर युवक पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाती थी।साथ ही बताया कि कुछ माह से शिक्षिका बीमार रहती थी। लोगों ने सवाल किया कि जब बाहर से गेट पर ताला लगा था तो युवक को कैसे पता चला कि सुषमा जल गई है। यह मामला संदिग्ध है। बंद घर में महिला का जला शव मिलना कई सवाल संदेह के घेरे में उठ रहे हैं।हालांकि पुलिस की जांच से मौत का राज खुलेगा। इस घटना से कालोनीवासियों में आक्रोश है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार