गांधी की प्रतिमा पर चस्पा विवि के आदेश को पूर्व मंत्री ने फाड़ा
पंतनगर।गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्विद्यालय के कर्मचारियों की मांगों को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री व किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने गांधी प्रतिमा के समक्ष 24 घंटे का उपवास रखने की धमकी दी थी।बेहड़ के बेटे गौरव बेहड़ अपने कुछ साथियों के साथ आज प्रतिमा के पास दरी बिछाने लगे तो विवि के दो सुरक्षा कर्मी आए और यह कहते हुए दरी बिछाने से मना करने लगे कि विवि परिसर के पांच सौ मीटर के दायरे में धरना, प्रदर्शन करना प्रतिबंधित है।क्या यहां धरना देने की अनुमति ली ? इसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो एक ने कहा कि विधायक आकर बताएंगे।इस पर सुरक्षा कर्मी ने कहा कि कौन विधायक,इसे लेकर बेहड़ समर्थक और सुरक्षा कर्मी भीड़ गए।इस बीच विवि प्रशासन का धरना प्रदर्शन पर प्रतिबंधित का नोटिस प्रतिमा पर चस्पा कर दिया।इसके दो मिनट बाद पहुंचे किच्छा विधायक बेहड़ ने गुस्से में प्रतिमा पर चस्पा नोटिस को फाड़ दिया और गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वहीं धरने पर बैठ गए।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से उपवास नहीं कर पाएंगे,इसलिए 24 घंटे धरना देंगे।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न होने पर ही धरना दिया जा रहा है।उन्होंने विवि प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया।इस बीच पंतनगर थाना के दारोगा ने धरना स्थल पर पहुंचकर किन क्षेत्रों में प्रतिबंधित धरना प्रदर्शन का आदेश दिखाया।खास बात यह है कि धरना स्थल से ठीक 10 मीटर दूर गांधी हाल में पूर्व छात्रों का सम्मेलन चल रहा था।वहीं गांधी प्रतिमा के पास धरना देने को लेकर हंगामा हो रहा था।यह सब काफी संख्या में विद्यार्थी भी धरना स्थल के आसपास पहुंच गए।लोगों का कहना था कि आज विवि का स्थापना दिवस है और यहां धरना दिया जा रहा है।धरना देने वालों में राजेश प्रताप सिंह,विक्रमजीत सिंह आदि शामिल थे।




