ऊधम सिंह नगर

गन्ना किसानों का नहीं हुआ बकाया भुगतान

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर गणेश उपाध्याय ने बताया कि उत्तराखंड में गन्ने का पिराई सत्र समाप्त हुए लगभग दो माह हो चुके हैं, लेकिन अभी तक बाजपुर, नादेही, किच्छा और डोईवाला शुगर फैक्ट्री ने किसानों का भुगतान नहीं किया है।जो एक बड़ी समस्या है। बाजपुर शुगर फैक्ट्री ने 29 दिसंबर 2025 तक भुगतान किया था, लेकिन अभी भी 26 करोड़ 16 लाख 85 हजार रुपये का भुगतान बकाया है। इसी तरह, नादेही शुगर फैक्ट्री ने 15 जनवरी 2026 तक भुगतान किया था, लेकिन 8 करोड़ 51 लाख 23 हजार रुपये का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। किच्छा शुगर फैक्ट्री ने 31 जनवरी 2026 तक भुगतान किया था, लेकिन 20 करोड़ 51 लाख 67 हजार रुपये का भुगतान बकाया है। डोईवाला शुगर फैक्ट्री ने 21 जनवरी 2026 तक भुगतान किया था, लेकिन 26 करोड़ 27 लाख 26 हजार रुपये का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इस तरह, लगभग 81 करोड़ 47 लाख रुपये का भुगतान किसानों का बकाया है। डॉ. गणेश उपाध्याय, प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह किसानों का भुगतान सुनिश्चित करे। उन्होंने बताया कि अगर किसान जब बैंक से उधार लेता है उसी दिन से ब्याज चढ़ जाता है, क्या सरकार बकाये भुगतान का ब्याज सहित भुगतान करेगी। अगर किसानों को उनके बकाये का भुगतान नहीं किया गया, तो इसका खामियाजा सरकार को आने वाली विधानसभा चुनाव 2027 में भुगतना पड़ेगा । अब समय आ गया है कि किसानों के अपने हितों के लिए एकजुट होना बहुत जरूरी है सरकार कुंभ करणीय नींद में सोई हुई है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार