अपराध उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

खूनी गैंगवार की साजिश नाकाम,तीन लोडेड वेपन संग शूटर गिरफ्तार

रुद्रपुर। (लोक निर्णय )पुलिस ने वारदात से पहले ही ऐसा वार किया कि खूनी गैंगवार से पहले ही पुलिस ने शूटर को पकड़ लिया।जिससे खूनी खेल करने की साजिश फेल हो गई।राज्य में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह ने सभी एसटीएफ टीमों को अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक, घुसपैठियों, बांग्लादेशी तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की हिदायत दी है।एक टीम का गठन कर सक्रिय गैंग व अवैध हथियारों के सम्बन्ध कार्रवाई कर उनकी गिरफ्तारी व धरपकड़ के भी निर्देश दिए गए हैं।इ एसटीएफ टीम ने आज थाना रुद्रपुर की टीम को साथ लेकर आरोपित संदीप चौहान पुत्र तेजपाल चौहान निवासी मलिक फार्म, डिबडिबा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उप्र. को थाना रुद्रपुर क्षेत्र से तीन अवैध तमंचे व 11 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि राज्य एस.टी.एफ. द्वारा सक्रिय गैंग एवं जेलो में निरूद्ध कुख्यात अपराधियों व गैंगस्टरों की निरन्तर निगरानी कर उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाती है। आज आज आरोपित संदीप को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी की दूसरे गैंग के साथ चल रही रंजिश के चलते अपना एक गैंग संचालित कर वारदात की फिराक में घूम रहा था।एसटीएफ को वारदात की आशंका के होने का सटीक इनपुट मिली तो उन्होंने टीम को कार्रवाई करने को कहा गया।टीम ने गैंग का सरगना सन्दीप उर्फ सनिया को पकड़ लिया और कुछ अपराधी भागने में सफल रहे। मौके से भारी मात्रा में लोडेड हथियार व जिन्दा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ कुछ दिनों से दूसरे पक्ष की हत्या करने फिराक में था।मौका मिलते ही या आमना-सामना होते ही हम उन पर गोली चलाते। एसएसपी ने बताया कि एसटीएफ की सक्रियता से बड़ी घटना होने से बची है। इस मामले में कहां-कहां घटना के तार जुड़े है,की जानकारी एकत्र की जा रही है। बताया कि आरोपित पर बिलासपुर रामपुर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 धारा 3(1), रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।पकड़ने वाली टीम में एटीएफ के निरीक्षक एमपी सिंह, बृजभूषण गुररानी, प्रकाश भगत, हेका. गोविन्द बिष्ट,जगपाल सिंह, संजय कुमार, गुरवंत सिंह और रुद्रपुर कोतवाली की टीम में निरीक्षक मनोज तरुड़ी,उनि.अनिल जोशी, अउनि.अमित कुमार,कानि. हरीश बिष्ट,ताजवीर शाही,कानि. दीपचन्द पाटनी,चालक नरेश जोशी थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार