कैंसर पीड़ित जगदीश का सहारा बने विधायक
रुद्रपुर। रम्पुरा वार्ड न. 23 कैंसर पीड़ित जगदीश कोली का सहारा विधायक बने।जगदीश अपने घर की आजीविका चलाने का एक मात्र जरिया था।कैंसर जैसी बीमारी ने उसको आर्थिक, शारीरिक रूप से कमजोर बना दिया। यहां तक की उसके इलाज में उसकी पत्नी माया ने एक मात्र घर तक क़ो गिरवी रख दिया।विधायक शिव अरोरा ने जगदीश से मुलाक़ात कर हिम्मत बांधी।साथ ही उसकी पत्नी क़ो आश्वास्त किया कि वह स्वयं जगदीश क़ो ऋषिकेश एम्स में भर्ती करायेंगे।उसके जाने व इलाज कि व्यवस्था के लिए आर्थिक मदद करेंगे।जिसमें उनको समाजिक लोगों का सहयोग लेना होगा। उनसे भी बात करेंगे।अगले 24 – 36 घंटे में जगदीश क़ो एम्स में भर्ती करवाने के लिए विधायक ने कहा है।ज़ब परिवार जाना चाहेगा। विधायक उसका इंतजाम करेंगे। साथ ही विधायक शिव अरोरा ने कहा “मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट धनाना गोहाना सोनीपत ” द्वारा इनके परिवार के बच्चों कि शिक्षा उनके प्रतिमाह राशन कि व्यवस्था के लिये संस्था क़ो पत्राचार किया था।जिसपर संस्था ने सहमति व्यक्त कर दी और जिसमे जगदीश के परिवार क़ो प्रतिमाह राशन व और उसके भविष्य में इलाज में होने वाले खर्च क़ो संस्था उठाएगी।साथ ही विधायक शिव अरोरा ने भी परिवार क़ो मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने कि बात कही है, इस संकट कि घड़ी में किसी भी प्रकार की कोई कमी नही आने दी जायेगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा जगदीश काफ़ी मेहनती ईमानदार व्यक्ति है जिसके सामने कैंसर जैसी बीमारी के आ जाने से उसको लाचार बना दिया है,परिवार में उसकी तीन बेटियों की जिम्मेदारी भी उस है।ऐसे में निश्चित रूप से हर सम्भव मदद हेतु विधायक पीड़ित के परिवार के साथ खड़ा है। विधायक शिव अरोरा ने विगत दिनों फांसी लगाकरआत्महत्या करने वाले राजेंद्र कोली नाम के व्यक्ति जिसकी पांच छोटी बच्ची है उसके आवास जाकर भी मुलाक़ात की इससे पूर्व भी विधायक द्वारा पीड़ित की पत्नी रेखा क़ो राशन व आर्थिक मदद पंहुचाई गई थी,मगर विधायक शिव अरोरा ने संत रामपाल महाराज द्वारा संचालित “मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट धनाना गोहाना सोनीपत ” क़ो आग्रह किया था इस असहाय परिवार के बच्चोँ की शिक्षा व राशन इत्यादि की व्यवस्था संस्था उठाये जिसको संस्था ने स्वीकार करते हुऐ मृतक राजेंद्र कोली के परिवार क़ो अनपूर्णा मुहीम के अन्तर्गत प्रतिमाह राशन,बच्चोँ की शिक्षा साथ ही विधायक के आग्रह पर उनके मकान की हालत काफ़ी खराब थी जो बरसात में पानी आता था उसको भी पक्का मकान बनाने हेतु संस्था द्वारा सर्वें किया गया है जिसको स्वीकृति मिलते ही उनको रहने लायक पीड़ित की जमीन पर बनाने का कार्य किया जायेगा।विधायक शिव अरोरा ने कहा जाने वाले की पूर्ति नही की जा सकती मगर उन्होंने कहा परिवार की गुजर बसर चले इसकी चिंता उनके द्वारा की गई है, साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से भी परिवार क़ो आर्थिक मदद कराने का भी विधायक ने परिवार क़ो भरोसा दिया है।विधायक शिव अरोरा ने मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट का भी आभार व्यक्त किया जो समाज हित में बड़ा दिल दिखा कर ऐसे असहाय परिवारों की मदद हेतु आगे आ रही है।विधायक शिव अरोरा ने कहा रम्पूरा उनका परिवार है और यहां के लोगों के साथ वह सदैव खड़े है और पीड़ित परिवार भविष्य में भी हर प्रकार से साथ खड़े नजर आएंगे।इस दौरान पार्षद गिरीश पाल, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, वार्ड न. 22 पार्षद पति चन्द्रसेन चंदा, वार्ड न.23 से पार्षद प्रतिनिधि राजू कोली, जीतेन्द्र संधू, महेश कोली, राज कोली, सोनू कोली, चंद्रपाल कोली,जीतेन्द्र मौर्य, धर्मेंद्र कोली, मनोज मदान,एनडी शर्मा, मयंक कक्कड़ वसंस्था से मलकित सिंह, प्रमोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।





