केदारनाथ धाम वर्ष,2024 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
देहरादून। बारिश और बर्फबारी के बावजूद चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का श्रद्धा एवं उत्साह कायम है। बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए बुधवार को यहां श्रद्धालुओं की संख्या 16.52 लाख से अधिक हो गई है।अभी 14 दिन बाद धाम कपाट बंद होगा। वर्ष 2024 में यात्रा काल में 16 लाख 52 हजार 76 यात्री दर्शन के लिए केदारनाथ पहुंचे थे।बुधवार को केदारनाथ धाम में 5614 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदार धाम के कपाट 23 अक्टूबर को भैयादूज के दिन बंद होंगे। बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी अब यात्रियों की संख्या में कमी नहीं आई है।प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।इस साल 30 अप्रैल को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया था। दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रखने को कहा है।




