किसान विकास क्लब की बैठक में समस्याओं पर मंथन
काशीपुर। (लोक निर्णय) किसान विकास क्लब (उत्तराखंड) की अनाज मंडी के गेस्ट हाउस में हुई मासिक बैठक में किसान से जुड़ी समस्याओं पर मंथन किया गया।अध्यक्षता क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा और संचालन सचिव श्वेतांशु चतुर्वेदी ने किया।मुख्य अतिथि व कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कल्याण सिंह ने सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी दी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना आदि पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि कोई भी किसान उनसे कभी भी कृषि संबंधी जानकारी ले सकते हैं।बैठक में किसानों ने कहा कि हर बार वर्ग चार व वर्ग एक (ख) की किसानों की भूमि विनियमितिकरण की मांग करते हैं,लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हो सकी।सिर्फ शासन और प्रशासन से भरोसा मिलता है, मगर समाधान नहीं किया जाता।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रवि कुमार सिंह, सत्यपाल सिंह आर्य,सुभाष चौधरी, संजय रावल,राजीव मिश्रा, अपूर्व मेहरोत्रा, संदीप चतुर्वेदी, देवी सिंह यादव, डॉक्टर अशोक अरोड़ा,दिलबाग सिंह,रमेश सपरा, अर्जुन सिंह,कैलाश मैठाणी,सुभाष चंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।




