उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

किच्छा विधायक पर रुद्रपुर विधायक ने क्या लगाया आरोप?

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने आज अपने कार्यालय पर पत्रकारों को बताया कि वह पिछले काफ़ी दिनों से पार्टी सगठन के निर्देश पर बिहार चुनाव में व्यस्त थे। पिछले कुछ समय में कांग्रेस पार्टी व उनके नेताओं द्वारा बंगाली समाज के नाम पर राजनीति करना शुरू कर दिया। जबकि इतिहास उठा कर देखे तो वह बंगाली समाज जो सदैव धर्म व हिन्दू समाज में अग्रणी रहा है। उनके लिए कांग्रेस ने कभी कुछ नहीं किया। विधायक ने कहा कि बंगाली समाज सदैव भाजपा का अभिन्न अंग रहा है। उनकी बरसो से चली आ रही अनुसूचित जाति दर्जे की मांग को भाजपा सरकार ने सदैव गंभीरता से लिया है। वर्ष,2007 के समय रही खंडूरी सरकार ने भी बंगाली समाज को अनुसूचित दर्जा दिया जाने मांग के लिए पंतनगर में सर्वें करवाया और 2008 में प्रस्ताव को तत्कालीन कांग्रेस की केंद्र सरकार को भेजा था। मगर बंगाली समाज के लोगों को छलते हुए उस केंद्र की कांग्रेस सरकार ने उसको ठंडे बस्ते में डालते हुऐ उस पर कोई कार्यवाही नहीं की।उस समय के सांसद केसी सिंह बाबा और विधायक तिलकराज बेहड़ उस केंद्र सरकार से उस प्रस्ताव को पास करवाने में विफल रहे।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि देहरादून में 2024 में बंगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाक़ात कर पुनः बंगाली समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने का प्रस्ताव को भेजने का निवेदन किया था। जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए 12 फरवरी, 2024 में राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग को पुनः प्रस्ताव भेजने का कार्य हमारी भाजपा सरकार ने किया। 14 फरवरी 2024 को आयोग द्वारा केंद्र सरकार को भेज दिया गया।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि पूर्व मंत्री व किच्छा विधायक किस हक से बंगाली समाज को अनुसूचित दर्जा की मांग पर झूठी वाहवाही लूट कर फिर से बंगाली समाज को छलने का कार्य कर रहे हैं।वह पूछना चाहते है कि बेहड़ रुद्रपुर क्षेत्र से 20 साल विधायक और एक बार मंत्री थे।यहां के बंगाली समाज ने उन्हें जीताकर भेजा था। उस समय बंगाली समाज की चिंता क्यों नहीं की। अरोरा ने कहा कि बंगाली समाज के नाम पर कांग्रेस व उनके नेता किच्छा विधायक की सिर्फ भ्रमित करने व राजनैतिक रोटी सेंकने की मंशा प्रतीत होती है। उन्होंने बंगाली समाज के लिए भाजपा के किए कार्यों को गिनाया।इस दौरान बंगाली महासभा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार साह,पूर्व मंडी अध्यक्ष के के दास, भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, पार्षद पति मानवेन्द्र राय, गोविन्द राय, गणेश सरकार, शिवकुमार राय, मुकेश मंडल, रोबिन विश्वास, विशाल शील, बलाई विश्वास आदि लोग मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार