उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर नेशनल न्यूज़

किच्छा में शहीद_ ए _आजम भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव की प्रतिमा का अनावरण

किच्छा: (लोक निर्णय)आवास विकास स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में आज शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ महान क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनका विधिवत अनावरण किया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रस्ताव एवं क्षेत्रीय जनता की मांग पर नगर पालिका द्वारा इस पार्क में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला भी मौजूद थे। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव केवल एक नाम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग और अदम्य साहस के प्रतीक हैं। इन महान वीरों ने जिस निडरता और दृढ़ संकल्प के साथ देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। आज का दिन हमें उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को याद करने का अवसर देता है। हमारा कर्तव्य है कि हम इन महान क्रांतिकारियों के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें। विशेषकर युवाओं को चाहिए कि वे देशहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। ऐसे महापुरुषों के जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटना चाहिए।कहा कि इस पार्क में इन महान शहीदों की प्रतिमाओं की स्थापना क्षेत्रीय जनता की भावनाओं का सम्मान है। यह स्थल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा, जहां लोग आकर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होंगे और अवोपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और शहीदों के सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान देंगे।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, वरिष्ठ भाजपा नेता मनमोहन सक्सेना, महेंद्र पाल, ठाकुर संजीव सिंह, सभासद संदीप अरोरा, राजा सुखीजा, मुकेश कोली, प्रकाश पंत आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार