कारोबारी ने खुद को मारी गोली
खटीमा।कारोबारी जशोधर भट्ट ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।घटना से व्यापारियों के साथ क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार मृतक भट्ट प्रापर्टी डीलिंग का का काम करता था और कर्ज का बोझ होने से भट्ट ने इस तरह का कदम उठाया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।





