कारगिल विजय दिवस पर भाजयुमो ने निकाली भव्य मशाल यात्रा
रुद्रपुर।(लोक निर्णय)कारगिल विजय दिवस पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, ऊधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में भव्य मशाल यात्रा निकाली गई।मशाल यात्रा में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं युवाओं ने सहभागिता कर कारगिल के अमर वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
मशाल यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। हाथों में तिरंगा और जलती मशाल लिए युवाओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “अमर शहीद अमर रहें” जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। यात्रा के दौरान लोगों ने भी पुष्पवर्षा एवं तालियों से प्रतिभागियों का स्वागत किया।भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य विजय का पर्व नहीं, बल्कि देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का स्मरण करने का दिवस है। कारगिल के रणबांकुरों ने कठिन परिस्थितियों में अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा की। उनका बलिदान देश की युवा पीढ़ी को सदैव राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा,उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज में राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। यात्रा में मण्डल अध्यक्ष युवामोर्चा अशोक नेगी, आदेश भारद्वाज, जय प्रताप भंडारी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा मुकेश पाल, जिलामंत्री भाजपा प्रमोद मित्तल, जितेंद्र संधू, दीपक, जसवंत, मनीष, मयंक आदि शामिल हुए।





