उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर मनोरंजन शिक्षा साहित्य

कविताओं के रंग में रंगी शाम, तालियों से गूंजा काशीपुर

मनोज राय, ब्यूरो चीफ, लोक निर्णय

काशीपुर। काशीपुर के होटल गौतमी हाइट्स सभागार 27 अगस्त की रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने कवियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रसिद्ध कवि हरिओम पवार समेत कई कवियों ने मंच से वीर रस, श्रृंगार रस, हास्य और व्यंग्य से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कर साहित्यप्रेमियों की खूब वाहवाही बटोरी।हरिओम पवार की ओजपूर्ण और राष्ट्रभाव से जुड़ी कविताओं ने माहौल में जोश भर दिया। उनकी पंक्तियों पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं। वहीं श्रृंगार रस की कविताओं ने श्रोताओं को भावनाओं की मधुर दुनिया में पहुंचाया। हास्य-व्यंग्य के कवियों ने समसामयिक विषयों पर अपने चुटीले अंदाज में कटाक्ष किए तो पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा। जैसे जैसे निशा आगे बढ़ती गई,वैसे वैसे श्रोता भी कविताओं में गोता लगाते दिखे। स्थिति हो गई थी कि कोई अपनी जगह से उठने को तैयार नहीं था और लोगों ने विभिन्न रसों में कविताओं का आनंद लिया।कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से देशप्रेम, सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदनाओं और वर्तमान परिस्थितियों को भी प्रभावी ढंग से सामने रखा। देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन में श्रोताओं की मौजूदगी बनी रही और प्रत्येक प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती रही।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ने साहित्यप्रेमियों को कविता के विविध रसों से रूबरू कराने के साथ ही उन्हें हंसने, सोचने और भावुक होने के कई अवसर दिए। कवि हरिओम पवार के अलावा विकास बौखल, विष्णु स्क्सेना, गौरी मिश्रा, कुंवर जावेद ने एक से बढ़कर एक कविताएं सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।श्रोता भी व्यंग्य के तीरों पर जमकर ठहाके लगाए।,कार्यक्रम के आयोजक मनोज आर्या थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री बलराज पासी ने कहा कि साहित्य समाज को जोड़ता है। साहित्य ही समाज का दर्पण होता है,जो समाज को आईना दिखाने का काम करता है।उन्होंने कहा कि इस तरह के कवि सम्मेलन होते रहने चाहिए।जिससे लोगों का जुड़ाव साहित्य से बना रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति की ओर से कवियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर राज्य मंत्री सीमा चौहान, जाने माने व्यवसाई अनूप अग्रवाल, मनोज राय आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99