एसबीएस महाविद्यालय में चुनाव 29 सितंबर को
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित होते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई।जीत के लिए विभिन्न पदों पर दावेदारी करने वाले इंटरनेट मीडिया के माध्यम से और जनसंपर्क कर पक्ष में मतदान करने की अपील करने लगे हैं।सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में छात्रसंघ चुनाव 29 को आयोजित होंगे। महाविद्यालय में बुधवार को निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 25 सितंबर को पूर्वाहन 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन होगा, 29 सितंबर को सुबह 10 बजे 2 बजे तक मतदान होगा। अपराह्न 3 बजे से मतगणना, चुनाव परिणाम की घोषणा और शपथ ग्रहण आयोजित होगा। कुमाऊं विश्वविद्यालय से चुनाव के दिशा-निर्देश आते ही महाविद्यालय प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव प्रभारी डॉ. सर्वजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को 10 बजे चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 24 सितंबर को पूर्वाहन 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। 25 सितंबर को पूर्वाहन 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन होंगे। 26 सितंबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर एक बजे से 3 बजे तक नाम वापसी होगी।28 सितंबर को पूर्वाहन 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला प्रशासन की स्वीकृति पर आम सभा आयोजित होगी। इसी दिन शाम 4 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक मतदान होगा। दोपहर 3 बजे से मतगणना, चुनाव परिणाम की घोषणा और शपथ ग्रहण आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय से दिशा-निर्देश आने के बाद महाविद्यालय प्रशासन ने भी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव प्रभारी ने बताया कि महाविद्यालय में चुनाव के दौरान लिंगदोह समिति की सिफरिशों का पालन कराया जाएगा। बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार जिस महाविद्यालय में छात्र संख्या 10 हजार से कम है वहां प्रत्याशी अधिकतम 25 हजार रुपये खर्च कर सकता है। जहां छात्र संख्या 10 हजार से अधिक है,वहां प्रत्याशी अधिकतम 50 हजार रुपये खर्च कर सकता है।
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक सचिव, संकाय प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आदि। इसमें छात्राओं के लिए उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष पद छात्राओं के लिए आरक्षित रखा गया है। दावेदारों और उनके समर्थकों चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। चुनाव प्रभारी प्रचार पर नजर रखे हुए हैं।





