उत्तराखंड

एसडीएम लोहाघाट आवास के पुनरुद्धार और तहसील परिसर में आधुनिक जन-सुविधाओं का होगा विकास

चम्पावत। (लोक निर्णय) जिले में प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ और जनोपयोगी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निरंतर ठोस पहल की जा रही है।विधानसभा लोहाघाट के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) आवास के पुनरुद्धार तथा तहसील परिसर के समग्र आधुनिकीकरण को स्वीकृति प्रदान की है। लोहाघाट स्थित उपजिलाधिकारी आवास का उसके मूल स्वरूप को संरक्षित रखते हुए व्यापक जीर्णोद्धार किया जाएगा, जिससे इसकी पारंपरिक संरचना और ऐतिहासिक पहचान बरकरार रह सके।साथ ही तहसील परिसर में आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा।परियोजना के अंतर्गत तहसील परिसर में एक सुव्यवस्थित पार्किंग स्थल, विभागीय कार्यों के लिए सुसज्जित मीटिंग हॉल तथा कर्मचारियों एवं आमजन की सुविधा हेतु नए कार्यालय कक्षों का निर्माण प्रस्तावित है।इन व्यवस्थाओं के विकसित होने से न केवल प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी, बल्कि नागरिकों को भी बेहतर, व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण प्राप्त होगा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि शासन की इस पहल से लोहाघाट क्षेत्र में प्रशासनिक सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के पूर्ण होने पर तहसील परिसर एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं जन-केंद्रित मॉडल के रूप में विकसित होगा, जिससे आमजन को त्वरित और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर