एलएम मिश्रा हरिद्वार के बने सीडीओ
देहरादून: कई पीसीएस अधिकारी इधर से उधर हुए और इन्हें नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।गिरधारी सिंह रावत अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता बनाए गए। चंद्र सिंह धर्मसत्तू निदेशक मत्स्य,ललित नारायण मिश्र मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार,आलोक कुमार पांडे सचिव उत्तराखंड लोक सेवा आयोग,सुंदरलाल सेमवाल निदेशक उद्यान,जय भारत सिंह मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी,युक्त मिश्रा अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा,कृष्ण नाथ गोस्वामी अपर जिलाधिकारी चंपावत,सोहन सिंह डिप्टी कलेक्ट रुद्रप्रयाग, सोनिया पंत को उप निदेशक शहरी विकास देहरादून और चतर सिंह डिप्टी कलेक्ट पौड़ी गढ़वाल बनाए गए।




