उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर,देहरादून एवं चम्पावत जिले में बनाए जाएंगे 20 नए छठ घाट,सीएम ने की घोषणा।

खटीमा ।(लोक निर्णय)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली मेले की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारत विकास परिषद जैसे संगठनों के सेवा और संस्कार से जुड़े प्रयास समाज की शक्ति को एकजुट करने और सबको एक दिशा में प्रेरित करने का काम करते हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद के विभिन्न स्थानों काशीपुर, जसपुर, रुद्रपुर, बाजपुर, गदरपुर, सितारगंज, खटीमा एवं किच्छा में 20 छठ घाट बनाए जाने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने देहरादून के प्रेम नगर में टोंस नदी के दाहिने तट पर,विकास नगर के बाढ़वाला में यमुना नदी के तट पर तथा चंपावत के बनबसा में भी छठ पूजा के घाट बनाए जाने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को उनकी विरासत से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त हुई बाबा केदार की नगरी को भव्य और दिव्य रूप देने का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य विकास के साथ-साथ राज्य की संस्कृति का संरक्षण और प्रसार करना है। जिस प्रकार केदारखंड में चार धामों का विकास हुआ है, उसी तर्ज पर मानसखंड में भी पौराणिक मंदिरों और धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और वहां आधारभूत संरचनाएं विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा जी का कॉरिडोर और माँ शारदा के तट पर शारदा कॉरिडोर का काम लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत से तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय संस्कृति, दर्शन और इतिहास के गहन अध्ययन को प्रोत्साहित करने के लिए दून विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर हिंदू स्टडी’ की स्थापना की गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,दर्जा राज्य मंत्री गंभीर सिंह धामी,मोहनी पोखरिया,किशन सिंह,संतोष गौरव,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,महामंत्री रमेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, हिमांशु बिष्ट, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार