उपाध्यक्ष छात्रा पद पर जीती गायत्री,शपथ सोनिया को
रुद्रपुर:सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की शनिवार रात घोषणा की गई। प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उपाध्यक्ष छात्रा पद पर गायत्री टम्टा जीतने की खबर प्रकाशित हुई है।जबकि इस पद पर महाविद्यालय प्रशासन ने सोनिया मंडल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला दी है।इससे गायत्री के समर्थकों में महाविद्यालय प्रशासन के प्रति गुस्सा है।
महाविद्यालय में मतगणना के बाद शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे विभिन्न पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर रजत सिंह बिष्ट, सचिव पद पर जसवंत सिंह, उपाध्यक्ष छात्र पद पर चेतन भट्ट, उपाध्यक्ष छात्रा पद पर गायत्री टम्टा,कोषाध्यक्ष पद पर अभिषेक राय और संयुक्त सचिव पद पर मोहन कोली निर्वाचित हुए।इसकी खबर प्रिंट मीडिया में आज प्रकाशित हुई है। यह खबर इंटरनेट मीडिया में भी प्रसारित हुई। रविवार सुबह सोनिया मंडल को शपथ दिलाने की सूचना पर गायत्री टम्टा के समर्थकों में नाराजगी है।गायत्री ने फोन पर बताया कि वह हर राउंड की गिनती में आगे चल रही थी और जीत भी गई।यह खबर भी प्रकाशित हुई है।जबकि महाविद्यालय प्रशासन ने सोनिया को जीता दिया है, उनके साथ नाइंसाफी हुई है। महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव प्रभारी डॉक्टर सर्वजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को मतगणना के दौरान टाइप में मिस प्रिंट होने से गायत्री को जीत दिखा दिया गया था। जबकि सोनिया ने 19 मतों से गायत्री को पराजित किया है। चर्चा है कि यह मामला हाईकोट जा सकता है और महाविद्यालय खुलने पर हंगामा भी हो सकता है।





