उत्तर प्रदेश की शिक्षा मंत्री ने रुद्रपुर में ग्राहक पंचायत की प्रांतीय बैठक में क्या बोल गईं
रुद्रपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को हुई प्रांतीय बैठक में विभिन्न विषयों पर गहन मंथन किया गया। इस दौरान संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद नोटियाल ने संगठन की नीतियों एवं कार्यों की समीक्षा की। साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता गुलाबो देवी, शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश ने की। शिक्षा मंत्री मंत्री ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने संगठन में महिलाओं की सदस्यता बढ़ाने के सुझाव दिए। संगठन के कार्यों की सराहना की बैठक में संगठन के पदाधिकारी मनोज रावत, केबी जोशी, राजपाल सिंह नेगी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री लाखन सिंह, अमित भट्ट, कौशल किशोर डॉक्टर भूपेंद्र गंगवार,, डॉक्टर हेमन्त चौहान,सुभाषिनी देवी,प्रीति धीर, छत्रेश कुमार, चंद्रमोहन गावड़ी,दुष्यन्त सिंह, अशोक कुमार गावड़ी आदि मौजूद थे। वक्ताओं ने अपने अपने विचार एवं सुझाव से संगठन के पदाधिकारियों को अवगत कराया l शिक्षा मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन के कार्यों की सराहना की।





