उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

उत्तराखण्ड में लागू हो जनसंख्या नियंत्रण कानून

गैंरसैंण।उत्तराखंड में यूसीसी की तरह जनसंख्या नियंत्रण कानून को लाया जाना चाहिए।यह मांग रुद्रपुर भाजपा विधायक शिव अरोरा ने विधानसभा सत्र के दौरान रखी।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में डेमोग्राफी चेंज एक वर्ग विशेष द्वारा किया जा रहा है। इसे रोकने के लिए राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत है।सदन में कहा कि सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना चाहिए। यदि सरकार कानून लाती है तो उस दिन से तीन से अधिक बच्चे होने पर उसकी परिवार को समस्त सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाना चाहिए।जिनमें सरकारी राशन,आयुष्मान कार्ड, गैस आदि सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक वर्ग विशेष द्वारा हम पांच हमारे पच्चीस की मानसिकता से धार्मिक आधार पर जनसंख्या बढ़ाई जा रही है।अरोरा ने कहा कि उत्तराखंड के मैदानी जिले ही नहीं, बल्कि सुदूर पर्वतीय जिले भी बाहर से आए घुसपैठियों की वजह से यहां की सांस्कृतिक धरोहर को नुकसान पहुंचा रहे है। इसलिए सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने पर विचार करना चाहिए ।बाद में पत्रकारों से विधायक अरोरा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य जब बना तब मुस्लिम आबादी कितनी थी।यह आंकड़े सबके पास है और अब ये आबादी 2011में 14 प्रतिशत हुई जोकि अब अनुमान से 18 प्रतिशत के आसपास हो गई है।बाहरी राज्यों से आए घुसपैठियों ने उत्तराखंड सरकार के बजट को बिगाड़ दिया है। सब्सिडियों का फायदा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को मिल रहा है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार