ऊधम सिंह नगर शिक्षा

उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों का सम्मान

पंतनगर।(लोक निर्णय)स्वतंत्रता दिवस पर विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों एवं द्वितीय वर्ष से लगातार उच्चतम जीपीए बनाए रखने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में कुमारी वंशिका रावर (कृषि अभियंत्रण, 2025 बैच), योगेश नाथ (बी.एससी. कृषि, 2025 बैच), योगिता सुयाल (बी.एससी. कम्युनिटी साइंस, 2023 बैच), अक्षिता जोशी (बी.टेक. बायोटेक, 2023 बैच), अंशिता नीखरे (बी.एफ.एससी., 2023 बैच) तथा स्नेहा चंद (बी.वी.एससी., 2024-25 बैच) शामिल रहे।कुमारी वंदना भट्ट, पीएचडी. शोधार्थी, गणित विभाग, विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय को उनके शोध कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने डा. एसबी सिंह, प्रोफेसर, गणित विभाग के मार्गदर्शन में थॉमसन रॉयटर्स इम्पैक्ट फैक्टर 13.7 वाले तीन शोध पत्र प्रकाशित किए हैं।कुलपति डॉ.शिवेंद्र कुमार कश्यप ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी शैक्षणिक एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99