ऊधम सिंह नगर

आस्था के नाम पर वोट,घाट के नाम पर गंदगी !

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर क्षेत्र में महादेव नहर में शहर के घरों का गंदा पानी गिर रहा है।हैरानी है कि जिस स्थान पर नालियों का पानी नहर में गिर रहा है। वहीं छठ पूजा का प्रमुख घाट भी स्थित है। जहां पर छठ पूजा होती है।गंदे पानी से न केवल नहर का जल प्रदूषित हो रहा है, बल्कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ धार्मिक आस्था से जुड़ा यह स्थल भी संकट में है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।साफ देखा जा सकता है कि लगातार गिरते गंदे पानी से नहर का रंग और गंध बदल चुकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब छठ घाट जैसी धार्मिक और सार्वजनिक जगह पर यह स्थिति बनी हुई है, तो जिम्मेदार विभाग क्यों आंखें मूंदे बैठा है। क्या किसी बड़े हादसे या बीमारी के फैलने का इंतजार किया जा रहा है?मौजूद हालात नगर निगम की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इस रिपोर्ट के बाद प्रशासन जागता है या आस्था और स्वास्थ्य दोनों यूं ही गंदे पानी में बहते रहेंगे।“

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार