नेशनल न्यूज़

‘आशीर्वाद का दीया’ जला सीएम साय ने पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की

रायपुर ।( लोक निर्णय) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अपने निवास पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किए हैं। गरीब कल्याण से लेकर सुशासन, अंत्योदय से लेकर आत्मनिर्भर भारत और विरासत के सम्मान से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक उनकी यह यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ सहित देशभर में सेवा और जनभागीदारी का भाव दिखाई दे रहा है। ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी आत्मीय भावना की अभिव्यक्ति है। यह छोटा-सा दीप प्रधानमंत्री के प्रति प्रदेशवासियों के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं का प्रतीक है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रहा है। हमारा संकल्प है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा तथा जनजातीय समाज की आकांक्षाएं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की शक्ति बनें।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

नेशनल न्यूज़

जीएसटी की दरों में कमी से अमेरिकी टैरिफ वार से लड़ने में मिलेगी मदद

केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों में कमी कर अमेरिकी टैरिफ का तोड़ निकाल लिया है।इससे न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था
नेशनल न्यूज़

कफन से जीएसटी कब हटेगा ? कांग्रेस नेता अजय राय बोले, टैक्स सलैब में बदलाव वोट चोरी से ध्यान हटाने का हथकंडा, यूपी में अन्याय-अत्याचार जारी

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा)