अपराध ऊधम सिंह नगर

आरोपितों की गिरफ्तारी को एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

रुद्रपुर।रम्पुरा क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके पूरे परिवार को घर में घुसकर बेरहमी से पीटने के मामले में कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार आक्रोशित है।आज पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोगों ने एसएसपी कार्यालय प प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच व तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। ठुकराल ने इस दौरान पुलिस पर सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए तीखा रोष व्यक्त किया। चार मार्च को मोहल्ला रम्पुरा की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री एक कुल में कक्षा 11 की छात्रा है,घर के बाहर गली में खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोस के ही अंकित, रिंकू और लालता ने अपने 4-5 अन्य साथियों के साथ मिलकर छात्रा के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा किसी तरह अपनी जान और इज्जत बचाकर घर के भीतर भागी, लेकिन आरोपी एक राय होकर घर के अंदर घुस आए। आरोपितों ने घर में घुसकर छात्रा के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। जब छात्रा की माँ रेखा, दादी आशा देवी और 11 वर्षीय छोटी बहन ने बीच-बचाव किया, तो दबंगों ने उन्हें डंडों, बेल्टों और लात-घूसों से लहूलुहान कर दिया।पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने 112 नंबर पर कॉल किया, लेकिन कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। कोतवाली पुलिस ने केवल छात्रा और उसकी माँ का मेडिकल कराने की औपचारिकता पूरी की, जबकि अन्य घायलों को बिना मेडिकल के ही लौटा दिया गया। आरोपित पक्ष भाजपा की एक महिला पार्षद का परिवार है, जिसके कारण पुलिस उन पर हाथ डालने से कतरा रही है। आरोपियों द्वारा अब भी परिवार को जान से मारने और बेटी को घर से उठाकर ले जाने की धमकियां दी जा रही हैं।जिससे पूरा परिवार खौफ के साए में जीने को मजबूर है।पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर भाजपा पार्षद का परिवार ही बेटियों की आबरू से खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस राजनीतिक रसूख के चलते इस मामले में ढुलमुल रवैया अपना रही है। कहा कि रम्पुरा जैसी घनी बस्ती में दिन-दहाड़े एक परिवार की बेटियों और महिलाओं के साथ ऐसी दरिंदगी होना और फिर रसूख के चलते पुलिस का मौन रहना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपितोंकी गिरफ्तारी नहीं हुई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मामले में एसएसपी अजय गणपति ने तुरंत कोतवाल को कार्रवाई के आदेश भी दिए।प्रदर्शन करने वालों में अजय नारायण सिंह, चन्द्रपाल कोली, दिनेश कोली, राम सेवक कोली, आशीष श्रीवास्तव, ललित सिंह बिष्ट, राजीव कोली, सोनम कोली, देश राज कोली, गब्बर कोली, दानवीर कोली, रेखा, आशा कोली, रजनी कोली, संतोष कोली, चन्द्रवती कोली, गुड्डो देवी, रेखा कोली, माया देवी, कमला देवी, शोभा कोली, राजवती कोली, हरदेई कोली, ओमप्रकाश कोली, प्रेम शंकर कोली, सुभाष कोली, राजा राम कोली, लक्ष्मण कोली, विजय रानी, श्रवण कोली, रामकुमार, अनुज कोली, बब्बू कोली, निहाल सिंह, आकाश कोली आदि शामिल थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार