ऊधम सिंह नगर

आपदा से निपटने को मॉक ड्रिल होंगे


रुद्रपुर। आपदा से निपटने के लिए 16 से 18 मार्च तक जनपद अंतर्गत मॉक अभ्यास आयोजन किए जाएंगे।मंगलवार को आपदा प्रबंधन समन्वय समिति की बैठक में जनपद अंतर्गत अभ्यास के लिए चिन्हित निम्न पांच स्थल के बारे में संबंधी विभागों को बताया गया व विचार विमर्श किया गया । 18 मार्च को पांच स्थानों पर माक ड्रिल आयोजित किए जाएंगे। जिसमें तहसील काशीपुर अंतर्गत औद्योगिक आस्थान Indian Glycol ltd kashipur, तहसील बाजपुर Agriculture pest (keet) Attact, तहसील गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं भूकंप के कारण शॉर्ट सर्किट तथा आंशिक रूप से चिकित्सालय का क्षतिग्रस्त होना, तहसील खटीमा लोहिया हेड बैराज का गेट का टूट जाने से डाउनलोड स्ट्रिम में पानी भर जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव की समस्या, तहसील रुद्रपुर अंतर्गत मानव वन्य जीव संघर्ष विषय मॉक अभ्यास चिन्ह किए गए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी द्वारा मॉक अभ्यास के परिदृश्य को जनपद स्तरीय रेखीय विभाग, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ल, पुलिस एवं विभिन्न स्थानों से उपस्थित सेफ्टी हेड्स को विस्तार से समझाया गया तथा विभागीय आवश्यक तैयारी करते हुए 16 मार्च को प्रस्तावित टेबल टॉक में विभाग द्वारा की गई तैयारी की आख्या आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराने के साथ ही बैठक में उपस्थित होने हेतु कहा गया।बैठक में सुनील कुमार डिप्टी कमांडेंट एनडीआरएफ महेश चंद्र फायर सर्विस ऑफीसर, उमाशंकर नेगी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, अर्जुन सिंह इंस्पेक्टर एसडीआरएफ एवं अन्य विभागीय अधिकारी वेब लिंक के माध्यम से जुड़े थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार