उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा स्वास्थ्य

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की तैयारी में सरकार

बाजपुर । (लोक निर्णय) ऊधम सिंह नगर के बाजपुर स्थित श्रीराम जानकी मंडप में आज आयोजित उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के 12वें प्रदेश अधिवेशन में प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है और बहुत जल्द ही उन्हें इस संबंध में बड़ी और अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कार्यकर्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए प्रदेश सरकार ने पदोन्नति (प्रमोशन) के जरिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर बनाने की शुरुआत पहले ही कर दी है। इसके साथ ही, सेवानिवृत्ति के समय कार्यकर्ताओं को मिलने वाली एकमुश्त धनराशि को भी बढ़ाया जा रहा है ताकि भविष्य में उन्हें बेहतर वित्तीय सहयोग मिल सके।सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाते हुए मंत्री ने एक और महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पेंशन देने की योजना पर गंभीरता से काम कर रही है और बहुत संभव है कि वर्ष 2026 में इस पर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।अधिवेशन के अंत में संघ के प्रतिनिधियों द्वारा अपनी समस्याओं और मांगों को मंत्री के समक्ष रखा गया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए हर संभव समाधान का आश्वासन दिया।इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय मंत्री सुश्री अंजलि पटेल, क्षेत्र संगठन मंत्री अनुपम, मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, महामंत्री सुमित सिंघल, सरकार में राज्य मंत्री मनजीत सिंह, भगवती बिष्ट, रेणु खोलिया आदि उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99