अंतर्राष्ट्रीय राजनीति

अब ट्रंप ने अपने घोर विरोधी जौहरान ममदानी पर जताया भरोसा

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी से व्हाइट हाउस में मुलाकात के बाद कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि ममदानी अच्छा काम करेंगे। मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि बैठक बहुत अच्छी रही। ट्रंप ने कहा कि जितना अच्छा ममदानी काम करेंगे, उतना ही उन्हें खुशी होगी। ट्रंप ने यह भी कहा कि उनका प्रशासन न्यूयॉर्क को मजबूत और सुरक्षित बनाने में पूरी मदद करेगा।ममदानी ने भी इस ‘उपयोगी बैठक’ के लिए ट्रंप का धन्यवाद किया और कहा कि बातचीत में उन मुद्दों पर ध्यान दिया गया। जिन पर दोनों की सहमति है, जिससे न्यूयॉर्क की जनता की बेहतर सेवा की जा सके। मालूम हो कि डोनाल्ड ट्रंप मेयर चुनाव के दौरान ममदानी के घोर विरोधी थे। उन्होंने ममदानी को पागल कम्युनिस्ट तक कहा था। ट्रंप प्रशासन, उनकी पार्टी और अमेरिका के पूंजीपति जौहरान ममदानी को हराने में पूरी शिद्दत से लगे रहे, लेकिन इस सबके बावजूद ममदानी ने शानदार जीत हासिल की। ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि ममदानी कुछ ऐसे काम करेंगे, जिनसे कुछ कंजर्वेटिव लोग हैरान हो सकते हैं। कहा कि वह ममदानी की मदद करना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें विश्वास है कि यह मेयर कई अच्छे कदम उठा सकते हैं। इमिग्रेशन से जुड़े सख्त कदमों पर ट्रंप ने कहा कि उनकी ममदानी से इस मुद्दे पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता हत्यारों, नशा बेचने वालों और कुछ बहुत बुरे लोगों” लोगों पर होगी। ट्रंप ने कहा कि ऐसी पहचान वाले लोगों को शहर से बाहर करना जरूरी है, ताकि न्यूयॉर्क सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर ममदानी का रुख शायद उनसे भी कड़ा है।मुलाकात से कुछ घंटे पहले ही ट्रंप का रुख नरम होता दिखा। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि उनकी और ममदानी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। शुक्रवार को फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में, ट्रंप ने कहा कि हालांकि ममदानी की अलग सोच है, लेकिन वे दोनों न्यूयॉर्क को मजबूत बनाना चाहते हैं। ट्रंप ने ममदानी के उस भाषण पर भी प्रतिक्रिया दी।जिसमें ममदानी ने सीधे राष्ट्रपति का नाम लिया था और कहा था कि हममें से किसी तक पहुंचने के लिए आपको हम सबसे होकर गुजरना होगा। इस पर ट्रंप ने माना कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने भी ममदानी पर टारगेट किया था, लेकिन अब माहौल बदल चुका है और मुलाकात दोस्ताना रहेगी।यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव अभियान के दौरान दोनों के बीच लगातार तीखी बयानबाजी होती रही। ट्रंप कई बार ममदानी को कम्युनिस्ट बताते रहे और कहा कि उनके नेतृत्व में शहर आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर हो जाएगा। उन्होंने तो यह भी कहा था कि अगर ममदानी जीत गए, तो न्यूयॉर्क की संघीय सहायता रोक दी जाएगी। ट्रंप ने चुनाव में ममदानी के प्रतिद्वंद्वी, न्यूयॉर्क के पूर्व राज्यपाल एंड्रयू कुओमो का समर्थन भी किया था। ममदानी ने 4 नवंबर के चुनाव में कुओमो को लगभग नौ परसेंटेज पॉइंट से हराया, और देश के सबसे बड़े शहर के पहले डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट चुने गए मेयर बनकर इतिहास रच दिया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के टैरिफ वार से भड़के लोग,नहीं करेंगे विदेशी उत्पाद का प्रयोग

लोक निर्णय,रुद्रपुर: अमेरिका ने भारत के कुछ उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ शुल्क लगाया तो अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ऊधम
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल ने अपंजीकृत 26 इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर लगाई रोक

नेपाल: नेपाल सरकार ने उन 26 इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर रोक लगाने का आदेश दिया है,जिन्होंने पंजीकरण नहीं कराया था।