अंकिता को न्याय दिलाने से पहले कांग्रेस की पुलिस से धक्का मुक्की
रुद्रपुर।अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे तो सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले से मौजूद पुलिस ने मुख्य गेट बंद कर दिया था जिसे कार्यकर्ताओं ने धक्का देकर गेट को खोल दिया।इसे लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की हो गई।करीब पांच कार्यकर्ता घायल हो गए।किच्छा विधायक तिलकराज ब बेहड़ के नेतृत्व में आज कार्यकर्ता नैनीताल हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए।यहां से रैली की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे।जहां पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुई।पुलिस ने गेट पर ही कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की,मगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धक्का देकर गेट खोल कर परिसर में घुस गए और शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए। तीन बार पुलिस ने गेट बंद किया,लेकिन हर बार कार्यकर्ताओं ने धक्का देकर गेट खोल दिया। इस दौरान पुलिस बेबस नजर दिखी।धरना स्थल पर विधायक बेहड़ ने पुलिस पर कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया।साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई से जांच कराने की मांग की।उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।धरना देने वालों में सुमित भुल्लर, सोफिया नाज,राजेश प्रताप सिंह आदि शामिल थे।




