उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन अलर्ट, 12 जोन और 40 सेक्टरों में बांटा गया मेला क्षेत्र

हरिद्वार। (लोक निर्णय) 09 नवंबर (सोमवार) को सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में होने वाले पवित्र स्नान पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्नान पर्व के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं आरक्षित मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी 08 नवंबर 2026 को शाम 04 बजे से प्रारंभ होकर स्नान पर्व की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।जिलाधिकारी ने आदेश में कहा है कि सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देश एवं प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान हेतु हरिद्वार आने की संभावना है। इसके साथ ही वर्तमान में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने, असामाजिक तत्वों, माओवादी गतिविधियों एवं आतंकवादी घटनाओं की आशंकाओं तथा पूर्व में हरिद्वार रेलवे स्टेशन एवं धार्मिक स्थलों पर विस्फोटक सामग्री मिलने की घटनाओं को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। इसी के दृष्टिगत संपूर्ण जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने, प्रमुख स्नान घाटों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संपूर्ण मेला क्षेत्र को 12 जोन एवं 40 सेक्टरों में विभाजित करते हुए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार हरकी पैड़ी जोन में नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार हर गिरी, मालवीय दीप जोन में उप मेलाधिकारी मंजीत सिंह, सुभाष घाट जोन में डिप्टी कलेक्टर एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी आकाश जोशी, मनसा देवी जोन में उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, अपर रोड जोन में उप नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार दीपक गोस्वामी तथा ऋषिकुल मैदान जोन में संयुक्त आयुक्त राज्य कर नीरज कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।इसी प्रकार खड़खड़ी-सप्तऋषि जोन में अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग योगेश कुमार, रोड़ी बेलवाला जोन में कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी राम कुमार दोहरे, रोड़ी बेलवाला पार्किंग एवं मैदान जोन में जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, शंकराचार्य चौक जोन में अधीक्षण अभियंता डीपी सिंह, सिडकुल जोन में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल तथा चंडी देवी जोन में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. विकास ठाकुर को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।हरकी पैड़ी जोन के अंतर्गत हरकी पैड़ी, महिला घाट, चौकी हरकी पैड़ी से महिला घाट की सीढ़ियों तक, संजय पुल तथा भारत स्काउट एंड गाइड हरकी पैड़ी क्षेत्र शामिल हैं। मालवीय दीप जोन में मालवीय दीप, कांगड़ा पुल एवं शिव पुल क्षेत्र को रखा गया है।सुभाष घाट जोन में सुभाष घाट, मोती बाजार, बड़ा बाजार एवं विष्णु घाट क्षेत्र शामिल हैं। मनसा देवी जोन में मनसा देवी मंदिर, हिल बाईपास खड़ंजा मार्ग एवं मनसा देवी पैदल मार्ग की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। अपर रोड जोन में रतन टॉकीज, पोस्ट ऑफिस, शिवमूर्ति चौक एवं देवपुरा क्षेत्र शामिल हैं।ऋषिकुल मैदान जोन के अंतर्गत ऋषिकुल पार्किंग, ऋषिकुल मैदान, प्रेमनगर-रानीपुर मोड़ एवं आर्य नगर क्षेत्र रखे गए हैं। खड़खड़ी-सप्तऋषि जोन में भीमगोडा, खड़खड़ी, दूधाधारी चौक, भूपतवाला बैरियर से आरटीओ चौक होते हुए सर्वानंद तिराहे तक सर्विस रोड तथा भूपतवाला बैरियर से भारत माता मंदिर पुराने आरटीओ चौक तक का क्षेत्र शामिल है। इसके साथ ही हनुमान वाटिका से जयराम मोड़ होते हुए चमगादड़ टापू पार्किंग तक का क्षेत्र भी इसी सेक्टर में रखा गया है।रोड़ी बेलवाला जोन में जयराम मोड़-पंतदीप पार्किंग, रोड़ी बेलवाला हाईवे तथा चंडी चौक से केशवानंद तिराहे तक का क्षेत्र शामिल है। रोड़ी बेलवाला पार्किंग एवं मैदान जोन में हाथीपुल एवं रोड़ी बेलवाला पार्किंग मैदान क्षेत्र को शामिल किया गया है। शंकराचार्य चौक सेक्टर में केशवानंद तिराहे से होटल पार्क ग्रैंड तक एवं समस्त कनखल क्षेत्र निर्धारित किया गया है।सिडकुल जोन के अंतर्गत सम्राट चौक से बहादराबाद तिराहे तक तथा हरिलोक तिराहे से कोर कॉलेज तक का क्षेत्र शामिल है। चंडी देवी जोन में कालीमाता तिराहा, चंडी चौक एवं पार्किंग, चंडी चौकी से सिद्धपुर बैरियर जनपद सीमा तक तथा चंडी देवी मंदिर क्षेत्र शामिल किए गए हैं। इन सभी क्षेत्रों में संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर में व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के सफल संचालन के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय, रोशनाबाद स्थित कंट्रोल रूम को 08 नवंबर 2026 से प्रभावी कर दिया जाएगा। आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत को कंट्रोल रूम का प्रभारी नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 7351428593 निर्धारित किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से भी सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को सूचना उपलब्ध कराएंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को स्नान पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सुव्यवस्थित यातायात संचालन, जल पुलिस व्यवस्था एवं अग्नि सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों को सभी जोन एवं सेक्टरों में प्रभावी निगरानी रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है कि सीसीआर एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर एंबुलेंस एवं स्ट्रेचर की पर्याप्त व्यवस्था के साथ प्राथमिक चिकित्सा सामग्री और चिकित्सकीय दल की तैनाती सुनिश्चित करें। जिला चिकित्सालय में भी चिकित्सकों एवं सहायक कर्मचारियों की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार को सभी संबंधित क्षेत्रों एवं घाटों पर फ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कूड़ा वाहनों के माध्यम से नियमित कूड़ा उठान कराने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम को निर्धारित क्षेत्रों में वाहनों के अनावश्यक प्रवेश पर रोक लगाने तथा पुलिस विभाग के साथ समन्वय बनाकर परिवहन व्यवस्था सुचारु रखने को कहा गया है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार