सेवा सप्ताह में बताई योजनाओं की जानकारी
रुद्रपुर।( लोक निर्णय) सांसद एवं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज सिटी क्लब में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण-जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार ’’सेवा सप्ताह’’ कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार सेवा सप्ताह का शुभारम्भ किया। जिसका लाइव प्रसारण किया गया और मुख्यमंत्री का भाषण सभी जनमानस द्वारा सुना गया। सांसद भट्ट ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के निर्विवाद सफलता पूर्वक 05 साल पूर्ण होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी एवं दीर्घायु की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री रोज विकास की नई-नई गाथा लिख रहे है। उन्होने कहा कि प्रदेश में सभी जगह सड़कों का जाल बिछ रहा है। जिससे लोगों को कही भी आने-जाने में समय और पैसे की बचत हो रही है। उन्होने कहा पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण, किच्छा में एम्स निर्माण, रिंग रोड निर्माण, मेडिकल कालेज की स्थापना जैसे अनेक विकास कार्य किये जा रहे। उन्होने कहा कि आयुर्वेद एम्स लाने के लिए भी अनुरोध किया है। जिसकी सम्भवतः केन्द्र सरकार से शीघ्र स्वीकृति मिलने की सम्भावना है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद एम्स हमारे उत्तराखण्ड में आ गया तो ये हमारे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होने कहा कि विकास कार्य कराने में हम कही पर भी पीछे नही है। इसलिए जनता का हमारी डबल इंजन की सरकार पर पुरा विश्वास है। विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सफलता पूर्वक 05 साल पूर्ण करने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। ब्लाक प्रमुख रीना गौतम, अमित नारंग, भारत भूषण चुघ ने भी अपने विचार रखे व मुख्यमंत्री को बधाई व शुभकामनाएं दी।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार ’’सेवा सप्ताह’’ कार्यक्रम पूरे जनपद में चलाया जायेगा। जिसका आज यहा शुरूआत हुआ है।
शिविर में आधार कार्ड सेंटर, खाद्य विभाग, नगर निगम, विद्युत, समाज कल्याण, पूर्ति विभाग, श्रम, जिला उद्योग, उरेडा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, पशुपालन, डेरी, जल संस्थान आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयीे। शिविर में 12 दिव्यांगजनांे को ट्राईसाइकिल व कान की मशीन दी गयी, उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनान्तर्गत लाभान्वित 20 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिये गये, नगर निगम द्वारा 09 जन्म प्रमाण पत्र व 01 मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर मौके पर दिये गये, रीप परियोजना के तहत नारी शक्ति कलस्टर को 06 लाख, संघर्ष सीएलएफ को 3.5 लाख, बंधन सीएलएफ को 3.5 लाख, प्रतिभा सीएलएफ को 06 लाख, नारी शक्ति वीओ को 06 लाख, गंगा सरकार को 30 हजार व लिया रावत को 90 हजार का चेक दिया गया, आयुर्वेदिक विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाई वितरीत की गयी।इस अवसर पर कृषि मंत्री प्रतिनिधि जितेन्द्र गौतम, सुरेश कोली, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.केके अग्रवाल, उप जिलाधिकरी मनीष बिष्ट, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ. एकेएस यादव, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन आदि उपस्थित थे।





